उत्तर प्रदेशराज्य

राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी

स्वतंत्रदेश ,लखनऊराज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए मतदान मंगलवार को चल रहा है। भाजपा के आठ और सपा के तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। भाजपा ने आठवीं और सपा ने तीसरी सीट जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।लखनऊ में रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय और रालोद के सभी विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दिखाई दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मनोज पाण्डेय हमेशा सनातन धर्म के पक्षधर रहे हैं। राम लला के दर्शन के लिए जब प्रस्ताव आया तब वे चाहते थे कि सभी लोग दर्शन के लिए जाएं लेकिन लोगों ने उसका विरोध किया। आज PM मोदी की नीतियों पर विश्वास कर वे निर्णय ले रहे हैं।समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म करने का आरोप लगया है। उन्होंने कहा खरीद फरोख्त करके सपा विधायकों का वोट लेना चाहती है बीजेपी।


समझ नहीं आता कि बीजेपी को वोट ख़रीदने की आवश्यकता क्यों पड़ गई?माजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म करने का आरोप लगया है। उन्होंने कहा खरीद फरोख्त करके सपा विधायकों का वोट लेना चाहती है बीजेपी।उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, “भाजपा को सभी विधायकों का समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त है… हमारे आठों प्रत्याशी जीतेंगे।”राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पास एनडीए के घटक दलों के साथ समर्थित दलों के कुल 287 विधायकों का वोट है। पार्टी को वर्तमान स्थिति में आठ सीटें जीतने के लिए 296 मतों की आवश्यकता है। ऐसे में पार्टी को 9 अतिरिक्त मत चाहिए। वहीं, सपा को तीन सीटें जीतने के लिए 111 मतों की आवश्यकता है। सपा के पास कांग्रेस के दो विधायकों सहित कुल 108 वोट हैं। ऐसे में सपा को तीसरी सीट जीतने के लिए तीन अतिरिक्त वोट चाहिए। सूत्रों के मुताबिक दोनों ही दलों ने एक-दूसरे को खेमे में सेंधमारी ही हर संभव कोशिश की है। किसका प्रयास सफल रहता है यह तो मंगलवार रात मतगणना के बाद ही सामने आएगा।भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्य, नवीन जैन, तेजवीर सिंह, संजय सेठ, साधना सिंह और संगीता बलवंत बिंद प्रत्याशी हैं। सपा ने जया बच्चन, रामजीलाल सुमन और आलोक रंजन को मैदान में उतारा है।राज्यसभा चुनाव के लिए सुबह 9 से मतदान शुरू हो गया है, मतदान शाम 4 बजे तक विधान भवन के तिलक हॉल में होगा। मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं। मतदाता सचिवालय के गेट नंबर 7 से प्रवेश करेंगे। विधान भवन के कक्ष नंबर 80 से मतदाता पर्ची प्राप्त कर मतदान के लिए तिलक हाल जाएंगे। तिलक हॉल में मतपत्र पर निर्वाचन आयोग के विशेष पैन से मतदान करेंगे। मतदान के बाद शाम 5 बजे से मतगणना होगी।

Related Articles

Back to top button