उत्तर प्रदेशराज्य

गोरखपुर वासियों को देंगे विकास का तोहफा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शहरवासियों को विकास का तोहफा देंगे। मुख्यमंत्री देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नगर निगम के 70 वार्डों और सहजनवां नगर पंचायत के 165 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

101 करोड़ की लागत वाले 165 विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास ,55 जगहों पर किया जाएगा सीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

इन विकास परियोजनाओं की लागत 101 करोड़ रुपये है। ज्यादातर काम सड़क व नाली से संबंधित हैं। 153 विकास कार्य नगर निगम क्षेत्र के हैं। नगर निगम, नगर पंचायत सहजनवां व आरईएस से संबंधित विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम को राज्य सरकार यादगार बना रही है।

यह पहला मौका है, जब मुख्यमंत्री के शिलान्यास कार्यक्रम का प्रसारण शहर, सहजनवां के 55 स्थानों पर किया जाएगा। इसके लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गईं हैं। हाईस्पीड इंटरनेट की व्यवस्था की गई है।

 

शहरी क्षेत्र में बनेंगी 153 सड़कें
शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की ज्यादातर विकास परियोजनाओं में सीसी, इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण होना है। शहरी क्षेत्र में 153 सड़कें बनाई जानी हैं। सहजनवां नगर पंचायत में सड़क, नाली से संबंधित 12 कार्य होंगे।

कार्यवाहक जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आज शाम विकास कार्यों का लखनऊ से वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शहर क्षेत्र में 54 और सहजनवां में एक जगह पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। मुख्यमंत्री गोरखपुर की जनता से संवाद भी करेंगे।

ये हैं परियोजनाएं
3333.38- लाख रुपये की लागत से नगर निगम के 70 वार्डों में होंगे कार्य
6158.63- लाख रुपये की लागत से होंगे आरईएस से जुड़े विकास कार्य
539.79- लाख रुपये की लागत से होगा नगर पंचायत सहजनवां में कार्य

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button