उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में बर्फीली हवाओं का कहर

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:यूपी के कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर में शुक्रवार की सुबह भीषण कोहरे से हुई। मौसम व‍िभाग ने प्रदेश में 10 जनवरी तक अत्यधिक घने कोहरे के लिए प्रदेश भर में चेतावनी जारी की है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार, शुक्रवार से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिनों तक कोई बदलाव नहीं होगा।प्रदेश भर में शुष्क मौसम के साथ घने से अत्यधिक घने कोहरे के लिए 10 जनवरी तक अलग-अलग जिलों में येलो और आरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। वही आठ जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई बेल्ट से जुड़े जिलों समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीत दिन के लिए भी आरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। कोहरे और शीत लहर के लिए आरेंज अलर्ट घोषित किए जाने का मतलब कोहरे में गाड़ी चलाने, ठंड से बचने और बाहर जाने के प्रति सावधानी रखने की आवश्यकता है।येलो अलर्ट के अनुसार, घने कोहरे के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। इन जिलों में अलर्ट आठ जनवरी तक अत्यधिक घने कोहरे के साथ शीत दिन के लिए सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, संभल, कासगंज, बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कोहरे में गाड़ी चलाते समय और ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसके अलावा 10 जनवरी तक आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, अयोध्या समेत 28 जिलों में येलो अलर्ट और 29 जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

प्रयागराज सह‍ित प्रदेश के सभी शहरों में में बर्फीली हवाओं ने गलन बढ़ा दी। सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार तापमान में गिरावट का दौरान अभी दो से तीन दिन जारी रहेगा। सर्दी इस बार की रिकार्ड जरूर तोड़ेगी। एक ही दिन में आठ डिग्री तापमान में गिरावट निकट वर्षों की तुलना में सबसे अधिक है। इससे पहले 2013 में पांच जनवरी को न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके तीन दिन बाद आठ जनवरी को तापमान माइनस में चला गया था। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अधिकतम तापमान में आठ डिग्री की भारी गिरावट के कारण ही शहर भीषण ठंड की चपेट में आ गया।

Related Articles

Back to top button