उत्तर प्रदेशराज्य

गोबर के दीयोंं से जगमग होगा गोमती तट

स्वतंत्रदेश , लखनऊ ; शुक्रवार शाम गोमती तट गोबर से बने दीयो से जगमग हो उठेगा। यहां नगर निगम के कान्हा उपवन में पल रहीं गायों के गोबर से बने एक एक लाख दीयो को प्रज्जवलित किया जाएगा। गोमती तट के झूलेलाल वाटिका पर यह आयोजन होगा। महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने कान्हा उपवन में तैयार हो रहे दीयो को देखा और फिर कान्हा उपवन में आयोजन को लेकर चल रही तैयारियों के बारे में जानकारियां लीं। नगर आयुक्त ने बताया कि गायों के गोबर का पुर्नपयोग करके दीपों को बनाया गया है। यह दीप पर्यावरण के लिए पूर्ण रूप से प्राकृतिक एवं प्रदूषण रहित है और दीपावली में इनके प्रयोग से वर्तमान वातावरण को सुरक्षित रखने में सहायता मिलेगी।

महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने कान्हा उपवन में तैयार हो रहे दीयो को देखा और फिर कान्हा उपवन में आयोजन को लेकर चल रही तैयारियों के बारे में जानकारियां लीं।

गोमय दीपो के गोबर को स्वयं जलने से बचाने के लिए इनमे 20 प्रतिशत मिट्टी मिलायी जा रही है, दीपों का सुखाकर तथा रंगाई व अतिरिक्त सौंदर्य वृद्धि हेतु चमक इत्यादि मिलाने के पश्चात पैकिंग की जाती है। यह कार्य सेल्फ हेल्प ग्रुप की पांच सौ महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। प्रतिदिन 50 हजार दीप बनाए जा रहे हैं। इन दीयों को पत्रकारपुरम, हुसडिय़ा चौराहा, भूतनाथ मार्केट, मुंशीपुलिया, हजरतगंज, चौक, दुबग्गा, बालागंज, राजाजीपुरम, आलमबाग, कृष्णानगर, बंगला बाजार, तेलीबाग, पीजीआई व अन्य स्थलों पर कैनोपी लगाकर गोमय दीप को बेचा जा रहा है। इसी तरह फन मॉल, सिंगापुर मॉल, एसआरएस, वेव, सहारा मॉल में भी इसकी बिक्री हो रही है।

 

Related Articles

Back to top button