उत्तर प्रदेशराज्य

मतदाता की चाल सुस्त

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात रिक्त सीटों के लिए मंगलवार को सुबह से ही लोग बूथ पर पहुंच गए। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। इन सात सीटों के लिए कुल 88 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 24.27 लाख मतदाता करेंगे। मतदान के लिए 1754 पोलिंग सेंटर और 3655 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। मतदान के दौरान कोई गड़बड़ी न हो इसलिए पर्याप्त मात्रा में अर्धसैनिक बल लगाए गए हैं। क्रिटिकल बूथों पर नजर रखने के लिए 371 बूथों की वेबकास्टिंग कराई जा रही है।

पहले दो घंटे यानी सात से नौ बजे के बीच में मतदान का प्रतिशत सिर्फ 7.87 है।

10:30 मल्हनी में बूथों पर मतदाताओं की संख्या कम

जौनपुर के मल्हनी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान में  नौ बजे तक 6.5 फीसद मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया‌। मतदान के लिए बनाए गए 554 बूथों में से पांच पर ईवीएम, वीवीपैट व थर्मल स्कैनर की गड़बड़ी के चलते आधे घंटे बाद मतदान शुरू हो सका। साथ ही आठ बजे तक बूथों पर मतदाताओं की संख्या कम रही। आठ बजे के बाद बढ़ी मतदाताओं की भीड़ के बीच 6.5 फीसद लोगों ने मत का प्रयोग किया। इस दौरान बूथों के निरीक्षण में जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के साथ ही जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट लगे रहे। बूथों पर कोरोना से बचाव के संसाधनों के साथ ही मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग व हाथ को सैनिटाइज कराया जा रहा है।

10:00 AM- मतदाता की चाल सुस्त, पहले दो घंटे में 7.87 प्रतिशत मतदान

कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में भी उत्तर प्रदेश में सात विधानसभा सीट पर चुनाव के दौरान मतदान पर असर देखा जा रहा है। पहले दो घंटे यानी सात से नौ बजे के बीच में मतदान का प्रतिशत सिर्फ 7.87 है। इसमें भी सर्वाधिक दस प्रतिशत मतदान देवरिया सदर सीट पर हुआ है।

8:30 AM- मतदान के दौरान ईवीएम मशीन भी दे रही दगा 

अमरोहा के नौगांवा सादात क्षेत्र के उपचुनाव में मतदान के दौरान ईवीएम मशीन भी दगा दे रही हैं। गांव लिसडी बुजुर्ग व भीकनपुर सुमाली में ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान रुक गया।

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव अमरोहा की नौगावां सादात, बुलंदशहर की बुलंदशहर सदर, फीरोजाबाद की टूंडला, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर की घाटमपुर, देवरिया की देवरिया व जौनपुर की मल्हनी सीट पर हो रहा है। चुनाव मैदान में 88 उम्मीदवारों में नौ महिलाएं हैं। कोरोना से मतदान कर्मियों व मतदाताओं की सुरक्षा के लिए थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजर, ग्लव्स, फेस मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट, साबुन, पानी आदि की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button