उत्तर प्रदेशराज्य

राष्ट्रपति मुर्मू दो दिन लखनऊ में, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज और कल लखनऊ में हैं। आज शाम पांच बजे वे गोमतीनगर स्थित डिवाइन हार्ट अस्पताल के कार्यक्रम में शामिल होंगी जबकि कल सुबह 11 बजे से होने वाले ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में भी वे शामिल होंगी। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किए हैं। सोमवार को डायवर्जन व्यवस्था सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा। वहीं मंगलवार को सुबह आठ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक यातायात बदला रहेगा।राष्ट्रपति के शहर में रहने के दौरान वैकल्पिक मागों पर किसी प्रकार के वाहन ठेले-खोमचे आदि नहीं रहेंगे। हालांकि इमरजेंसी की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस आदि को ट्रैफिक पुलिस निकलवाएगी।

छावनी में तब्दील रहेगा एयरपोर्ट
 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को देखते हुए चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। रविवार को पूरा दिन एयरपोर्ट के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कई स्थानों पर बैरियर भी बनाए गए हैं। राष्ट्रपति के स्वागत व यहां से उनका काफिला रवाना करने का पूर्वाभ्यास भी किया गया। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति सोमवार शाम लगभग 04:50 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी। राज्य सरकार की ओर से यहां वीआईपी हैंगर में उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे डिवाइन हार्ट हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रवाना होंगी।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे स्वागत
रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह भी आज शहर में रहेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षामंत्री एक दिवसीय दौरे पर दोपहर 3:55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

रक्षामंत्री अमौसी एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। इसके बाद वे डिवाइन हार्ट हॉस्पिटल की 27वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति के साथ शामिल होंगे। कार्यक्रम की समाप्ति केबाद वे शाम 06:40 बजे रवाना होंगे और चौक, सोंधी टोला स्थित पूर्व मंत्री स्व आशुतोष टंडन के आवास पर जाएंगे। रक्षामंत्री रात 8:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे

Related Articles

Back to top button