उत्तर प्रदेशराज्य

पुआल संग किसान को जिंदा जला दिया गया

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ: प्रयागराज जनपद में किसान को जिंदा जला दिया गया। सोरांव थाना क्षेत्र के तेजूपुर गांव में 50 वर्षीय किसान को जिंदा जलाकर मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घरवालों ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। वारदात के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। हत्‍या की वारदात को शुक्रवार की रात अंजाम दिया गया।

तेजूपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र शर्मा खेती करते थे। गांव में ही उसे पटटे की जमीन मिली थी। उसी जमीन पर पुआल रखा हुआ था।

तेजूपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र शर्मा खेती करते थे। गांव में ही उसे पट्टे की जमीन मिली थी। उसी जमीन पर पुआल रखा हुआ था। वहीं पर हरिश्चंद्र शुक्रवार रात सो रहा था। इसी दौरान पुआल में आ लग गई। आग की चपेट में आने से हरिश्चंद्र की जलकर मौत हो गई। शनिवार सुबह परिवार वाले और कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे तो जला हुआ पुआल देखकर परेशान हो गए। उनकी नजर लाश पर पड़ी तो हतप्रभ रह गए। स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाया तो खलबली मच गई।

Related Articles

Back to top button