उत्तर प्रदेशराज्य

70% युवा यूट्यूब-वॉट्सऐप पर बर्बाद कर रहे समय

स्वतंत्रदेश, लखनऊयूपी में 70% युवाओं का टाइम यूट्यूब और वॉट्सऐप पर स्पेंड हो रहा हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय और रीडिफ्यूजन में स्थापित भारत लैब के सर्वे में यह तथ्य सामने आया है। यह सर्वे LU के प्रबंधन विभाग के शोधार्थियों ने अगस्त महीने में 19 जिलों के कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज जाने वाले 16 से 25 साल के 1100 स्टूडेंट्स पर किया।

इंग्लिश में बनाया गया सर्वे फॉर्म

सर्वे में MCQ आधारित कुल 26 सवाल पूछे गए। सर्वे करने के लिए 56 रिसर्च स्कॉलर का ग्रुप लगाया गया था। सर्वे फॉर्म में सामान्य जानकारी जैसे, नाम, जेंडर, UG/PG कोर्स, फैमिली सालाना इनकम, ऐज ग्रुप भी पूछा गया। सर्वे फॉर्म अंग्रेजी में बनाया गया। रिसर्च स्कॉलर्स ने इसे जरूरत पड़ने पर हिंदी में भी ट्रांसलेट किया। छात्रों मे कुछ ट्रिकी सवाल भी पूछे। युवाओं के टाइम स्पेंडिंग हैबिट में सबसे ज्यादा किस चीज का प्रभाव हैं? इसके ऑप्शन – फैमिली, दोस्तों का साथ, पर्सनल इंटरेस्ट, खेल और लाइब्रेरी सुविधाओं की मौजूदगी, रीति रिवाज और ट्रेडिशन, फाइनेंसियल अड़चन, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, कमिटमेंट, और ऑक्यूपेशन रहा।

सर्वे में सामने आया है कि 87% युवा मनोरंजन या समाचार के लिए रेडियो का उपयोग नहीं कर रहा। वहीं 24 %आबादी अपने खाली समय में टेलीविजन देखना पसंद करती है। जबकि अन्य लोग सोशल और ऑनलाइन मीडिया पर समय बर्बाद करना पसंद करते हैं।

मूवी, म्यूजिक और OTT प्लेटफार्म पहली पंसद

सर्वे में सामने आया है कि लगभग 60% युवा अन्य प्रकार की सामग्री की तुलना में फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं। इसके अलावा संगीत भी पसंद है। 22% लोग नियमित रूप से टेलीविजन पर धारावाहिक देखते हैं।

खाली समय में यूट्यूब पसंद

सोशल मीडिया की बात होती है तो समाचार, शैक्षिक सामग्री और समसामयिक मामलों यूट्यूब पहली पसंद है। वहीं 16 % लोग समाचार और समसामयिक मामलों के लिए टेलीविजन देखते हैं। लगभग 23% समाचार पत्र और पत्रिकाएं पढ़ते हैं। वहीं, 60% लोग वेबसाइटों और फोन एप्स पर समाचारों को पढ़ना पसंद कर रही है। 32% नियमित रूप से ऑनलाइन स्ट्रीमिंग गेम्स देखते हैं।

Related Articles

Back to top button