उत्तर प्रदेशराज्य

कुछ देर में शुरू होगा ज्ञानवापी परिसर का सर्वे

स्वतंत्रदेश, लखनऊ:ज्ञानवापी का वैज्ञानिक सर्वेक्षण अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। सावन के पांचवें सोमवार और काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सर्वे सुबह दस बजे से शुरू होकर शाम के पांच बजे तक चलेगा। इस बीच नमाज और लंच ब्रेक के लिए भी सर्वे रोका जाएगा। ज्ञानवापी परिसर के सर्वे के चलते सुरक्षा चाक चौबंद हैं। ज्ञानवापी के पास पुलिस फोर्स पहुंच गई है। हालांकि अभी तक सर्वे के लिए टीम नहीं पहुंची है। 

सर्वे शुरू होने में थोड़ी देरी होगी: वकील

हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे में अंजुमन इंतजामिया कमेटी भी सहयोग कर रही है। सर्वे शुरू होने में थोड़ी देरी होगी, क्योंकि आज सावन महीने का पांचवां सोमवार है।

धार्मिक महत्व से संबंधित 20 से ज्यादा साक्ष्य मिले

गुंबद के भीतरी, बाहरी और उसके आसपास मिले धार्मिक आकृतियों की फोटो और वीडियोग्राफी कराई। मैपिंग भी हुई है। धार्मिक महत्व से संबंधित 20 से ज्यादा साक्ष्य मिले हैं। एएसआई की एक टीम ने कंगूरों का अध्ययन किया और इसकी बनावट आदि की मैपिंग की है। चौथी टीम ने ज्ञानवापी की सीमा पर चहारदीवारी और पश्चिमी दीवारों का अवलोकन किया। साक्ष्य जुटाकर आगे की औपचारिकता पूरी की है।

सर्वे के चौथे दिन क्या-क्या हुआ?

एएसआई रविवार को सबसे बड़ी सर्वे टीम के साथ ज्ञानवापी परिसर पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच 58 सदस्यीय टीम को ज्ञानवापी परिसर में दाखिल कराया गया। सुबह आठ बजे से सर्वे का काम शुरू हुआ। ज्ञानवापी के अंदर चार टीमों ने अलग-अलग हिस्सों में करीब सात घंटे तक सर्वे किया। सबसे पहले एक टीम तहखाने में दाखिल हुई और वहां की दीवारों, छत, ताखा व खंभों पर अंकित चित्रों को देखा। साथ ही उनके आकार, प्रकार को रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। एक टीम ने गुंबदों की बनावट की जानकारी जुटाई है।

Related Articles

Back to top button