उत्तर प्रदेशराज्य

मौसम वैज्ञानिक ने गरज-चमक का अनुमान जताया

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने पूरे उत्तर प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। UP में गुरुवार रात को अयोध्या में सबसे कड़ाके की ठंड पड़ी‚ यहां न्यूनतम तापमान 6°C तक पहुंच गया। मेरठ दिन में सबसे ठंडा रहा‚ जहां अधिकतम पारा 17°C पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि अब उत्तर प्रदेश में कोल्ड के स्टेज की शुरुआत हो चुकी है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार को लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की चेतावनी के मुताबिक, शुक्रवार को UP में सुबह के समय घना कोहरा पड़ेगा और बर्फीली हवाएं चलेंगी।

Related Articles

Back to top button