उत्तर प्रदेशराज्य

शिवमय हुए यूपी के मंदिर

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:यूपी के शिव मंदिर में सोमवार को लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुबह पांच बजे से ही भक्त मंदिरों की कतारों में लग गए। भस्म आरती के साथ मंदिरों में दर्शन की शुरुआत हुई। हम आपको अलग-अलग जिलों के शिव मंदिरों के दर्शन करवा रहे हैं। 

बाराबंकी के महाभारत कालीन शिवलिंग भगवान लोधेश्वर की धरती  महादेवा में सावन के तीसरे सोमवार के मौके पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है। भोर पांच बजे तक यहां करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे। सुबह करीब पौने आठ बजे हेलीकॉप्टर ने महादेवा पहुंचकर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की तो अद्भुत नजारा सामने था। इस दौरान बम बम भोले से महादेवा का आसमान गूंज पड़ा। हेलीकॉप्टर ने महादेवा के आसमान में चार बार चक्कर लगाते हुए गेंदा और गुलाब के फूल बरसाए।सोमवार सुबह करीब 7:45 बजे सरकार द्वारा भेजे गए हेलीकॉप्टर ने महादेवा पहुंचकर शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की। जिस समय पुष्पवर्षा हो रही थी उस समय नीचे मौजूद श्रद्धालु जयघोष करने में लगे थे। बरसते फूलों के बीच नाचते झूमते श्रद्धालु शिवभक्ति में लीन हो गए।  अमेठी, सावन मास में सोमवार को शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे। सावन और अधिमास माह में भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शिवभक्त प्रसिद्ध शिवालयों में पहुंच कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। ताला स्थित मुकुट नाथ धाम, जागेश्वर धाम, श्रीमत स्वामी परमहंस आश्रम टीकरमाफी स्थित नर्वदेश्वर नाथ धाम, कालिकन धाम, देवीपाटन धाम, दुखहरण धाम, महादेवन समेत विभिन्न शिवालयों में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया।

Related Articles

Back to top button