उत्तर प्रदेशराज्य

 25 शहरों में बारिश का अलर्ट

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:यूपी में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। आगरा में शुक्रवार सुबह बूंदाबांदी हुई। आज लखनऊ, मुरादाबाद सहित 25 जिले में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी, बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात की वजह से यह असर देखने को मिल रहा है। प्रयागराज 7वें दिन 44.5°C के साथ सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटे में 21.8°C न्यूनतम तापमान मुरादाबाद में दर्ज किया गया।

इन 25 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बदायूं, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी, आगरा और लखनऊ में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।आगरा में 3 दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। शुक्रवार सुबह से मौसम में बदलाव दिखा। सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। साथ ही ठंडी हवा चलने लगी। कूलर और AC बंद करने पडे़। सुबह 9 बजे तक अन्य दिनों की तुलना में धूप के तेवर भी हल्के रहे। सुबह तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दोपहर में आगरा के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 23 अप्रैल तक दोपहर में तापमान 39 डिग्री तक पहुंचेगा। वहीं, इसके बाद तापमान में और बढ़ोतरी होगी। आसमान साफ रहेगा।

Related Articles

Back to top button