उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम अशोक गहलोत का पुतला

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की गिरफ्तारी के विरोध में आज पीरोड स्थित रामबाग चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार और वहां के सीएम के खिलाफ आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी की।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता। - Dainik Bhaskar
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता।

साजिश के तहत हुआ हमला

भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री अभिमन्यु सक्सेना ने बताया कि जिस तरह शोभा यात्रा के दौरान पथराव की गई, वो एक सोची-समझी साजिश थी क्योंकि जिस रूट से यात्रा निकल रही थी, उस रूट की खुद पुलिस प्रशासन ने अनुमति दी थी। वहां जानबूझ कर हमला कराया गया।

Related Articles

Back to top button