उत्तर प्रदेशराज्य

IPL बन सकता है कोरोना का सुपर स्प्रेडर

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:लखनऊ में आज यानी शनिवार को IPL मैच हैं। कोरोना की बेकाबू रफ्तार के बीच IPL के मैच कोरोना स्प्रेडर का रूप ले सकते हैं। इसके पीछे मास्क की अनिवार्यता के बावजूद लोगों द्वारा मास्क और कोरोना प्रोटोकॉल पालन न करना हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच नई गाइड लाइन जारी कर दी हैं। इसके तहत अस्पतालों, स्कूलों, कार्यालयों में मास्क को अनिवार्य किया गया हैं। पर क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली भारी भीड़ कही कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कई गुना इजाफा न करें, यह सवाल जरूर उठ रहा हैं।

लखनऊ में करीब 14 महीने बाद शुक्रवार को एक दिन में 202 संक्रमित मिले थे। इससे पहले 15 और 16 फरवरी 2022 को 200 और 251 संक्रमित मिले हैं।इस बीच शनिवार सुबह आई रिपोर्ट में प्रदेश भर में 24 घंटे में 688 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 208 मरीज रिकवर भी हुए। इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 3059 तक पहुंच गई हैं।सबसे ज्यादा बिगड़े हालात राजधानी लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद में हैं। अकेले इन 3 जिलों में 1635 एक्टिव केस हैं। राज्य के 68 जिले सीधे तौर पर कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

14 दिन में मिले 4784 केस, 4 की मौत

यूपी में अप्रैल के 14 दिन के भीतर प्रदेश में 4784 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। वही कोरोना के एक्टिव केस 352 से बढ़कर 2579 हो गए हैं। यानी 732% से ज्यादा का इजाफा हुआ हैं। शनिवार सुबह आई रिपोर्ट में महज 7 जिले ही संक्रमण से फिलहाल बचे हैं। इनमें बदायूं, बहराइच, हाथरस, कानपुर देहात, कुशीनगर, महोबा और मऊ शामिल हैं।वही अप्रैल में अब तक 4 संक्रमित की मौत की भी खबर हैं। इनमें लखनऊ, हरदोई, अम्बेडकर नगर, फरूखाबाद शामिल हैं।

कहां मिले कितने संक्रमित

24 घंटे में लखनऊ में 189 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस – 718) हैं। वही गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा में 141 पॉजिटिव मरीज (एक्टिव केस – 560) और गाजियाबाद में 64 (एक्टिव केस 357) मिले हैं। इसके अलावा मेरठ में 6 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस – 104), वाराणसी में 14 पॉटीम 9 की बैठक में सीएम योगी ने जांच की संख्या में बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इस बीच प्रदेश भर में टेस्टिंग बढ़ाई गई। उसके सापेक्ष पॉजिटिव आने मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ हैं। शुक्रवार को 24 घंटे में कुल 41 हजार 389 सैंपल की जांच हुई हैं। इनमें से जिला अस्पताल में 14 हजार 102 जांच की गई। वही मेडिकल कॉलेज में 9 हजार 899 जांच की गई। निजी लैब में 638 सैंपल की जांच की गई। इसके अलावा एंटीजन और ट्रू नॉट टेस्ट से भी सैंपल की जांच की गई।जिटिव केस (एक्टिव केस – 69) मिले हैं। प्रयागराज में 17 (एक्टिव केस – 78) और बुलंदशहर में 24 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस – 75), आगरा में 4 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस – 45) सामने आए हैं। इस दौरान 48 हजार 635 सैंपल की जांच की गई।

Related Articles

Back to top button