उत्तर प्रदेशराज्य

टूटे रिश्तों में मिठास घोल रही पुलिस-मिशन शक्ति

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:पहले नवरात्र को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत महिला सुरक्षा के लिए पुलिस थानों में हेल्पलाइन डेस्क की स्थापना की गई थी। अब हेल्पलाइन डेस्क महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण करने में मील का पत्थर साबित हो रही है। जनपद के नौ थानों में स्थापित हेल्पलाइन डेस्क की प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मिलकर लगभग दो सौ से अधिक दंपतियों के जीवन में दोबारा रंग भरने का काम किया है, जिनके रिश्तों में आपसी मतभेद के चलते दरार आ गई थी। टूटे रिश्तों में मिठास घुलने के बाद पीड़ित महिलाओं ने पुलिस पर प्रदेश सरकार की जमकर सराहना की है।

मिशन शक्ति अभियानसिद्धार्थ नगर कालोनी निवासी निशा के साथ पति नितिन ने मारपीट कर दी।

केस-1

सिद्धार्थ नगर कालोनी निवासी निशा के साथ पति नितिन ने मारपीट कर दी। महिला का आरोप था कि पति समेत ससुराल पक्ष के लोग काफी समय से उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। मामला थाने तक पहुंचा तो महिला हेल्पलाइन डेस्क पर तैनात टीम ने पति को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंचे। जहां टीम के सदस्यों ने पति-पत्नी व उनके स्वजन की काउंसलिग कराई। मन का गुस्सा बाहर निकला तो पति-पत्नी एक साथ रहने को राजी हो गए।

केस-2

बुलंदशहर रोड निवासी शाहीन के साथ पति इरशाद ने बेरहमी से मारपीट की। महिला को काफी चोटें लगी थीं। पति को सजा दिलाने के लिए घर की दहलीज लांघकर पीड़िता थाने पहुंची और हेल्पलाइन डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई।

केस-3

गांव जोगीपुरा निवासी सोनिया व उसके पति अमित के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले अमित ने पत्नी को पीटा और घर से निकाल दिया। मामले की जानकारी पर पुत्री को इंसाफ दिलाने के लिए पीड़ित पिता उसे लेकर थाने पहुंचा और महिला हेल्पलाइन डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई।

केस-4

बुलंदशहर रोड़ निवासी इमराना को पति रहमद ने जमकर पीटा। महिला का आरोप था कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते आ रहे हैं। मामला महिला हेल्प लाइन डेस्क पर पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया।

Related Articles

Back to top button