उत्तर प्रदेशलखनऊ

BJP राजभर को दे सकती है एक और गिफ्ट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:ओम प्रकाश राजभर को लेकर भाजपा का प्लान क्या है? यह सवाल इसलिए है, क्योंकि भाजपा की राजभर पर मेहरबानियां बढ़ती जा रहीं हैं। राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को वोट के तुरंत बाद राजभर को Y श्रेणी की सुरक्षा मिल गई। खबर है कि भाजपा राजभर को एक और बड़ा रिटर्न गिफ्ट देने जा रही है। सूत्रों की मानें तो भाजपा उन्हें MLC की सीट दे सकती है।दरअसल, उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की दो सीटों पर 11 अगस्त को मतदान होना है। इन दोनों सीटों पर सोमवार को नामांकन के लिए अधिसूचना जारी हो गई।

Y कैटेगरी की सिक्योरिटी के बाद बेटे को भेज सकती है विधान परिषद

एक सीट जीतने के लिए 200 वोट की जरूरत
विधान परिषद की खाली हुईं दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में एक सीट जीतने के लिए 200 वोट की जरूरत पड़ेगी। इस लिहाज से भाजपा एक सीट तो आसानी से जीत सकती है। दूसरे के लिए उसे मेहनत करनी पड़ सकती है। क्योंकि भाजपा गठबंधन की 273 सीटें हैं।

सपा के 111 विधायक हैं। जबकि सपा के गठबंधन दल आरएलडी के 8 और राजभर की पार्टी सुभासपा के 6 विधायक हैं। ऐसे में अगर भाजपा राजभर के बेटे को चुनाव में समर्थन देती है, तो दूसरे वरीयता के वोट से वो जीत सकते हैं। इस तरह, राजभर पर एक और अहसान कर भाजपा अखिलेश को भी मैसेज दे सकती है।

Related Articles

Back to top button