उत्तर प्रदेशराज्य

भारत अब आत्मनिर्भर, विदेश से नहीं आएंगे  उत्पाद

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली इंवेस्टर्स समिट का शिलान्यास किया। यूपी इंवेस्ट समिट 3.0 की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 के आगाज के दौरान उन्होंने एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इसके बाद देश के नामचीन उद्योगपति, योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रीगण तथा शीर्ष अफसरों को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने देश की तरक्की में उत्तर प्रदेश के योगदान पर ही फोकस किया और यहां की युवा शक्ति में जोश भी भरा।

UP Investors Summit Ground Breaking Ceremony 3.0: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही कहा दुनिया आज भारत के पोटेंशियल को भी देख रही और परफार्मेंस को भी सराह रही। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी पावर बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय भारत की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति है। इस सुपर पावर के दम पर देश आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में 15 से अधिक शहर की आबादी 15 लाख से ऊपर की है, जो कि बड़ी संभावना बना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि अब हम अपने फैसले को एक वर्ष या पांच वर्ष तक सीमित नहीं रख सकते हैं। इसी कारण सबको अपनी भूमिका निभानी होगी।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ही 21वीं सदी में भारत के विकास की गति को बढ़ाएगा। यह उत्तर प्रदेश 21वी सदी में भारत के ग्रोथ को मोमेंट देगा। बड़े भरोसे से साथ उन्होंने कहा कि अगले दस वर्ष में यह होगा आप देख लेना। उन्होंने निवेशकों से कहा कि उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति पर भरोसा करने के लिए आप सभी निवेशकों का धन्यवाद। उत्तर प्रदेश के के युवाओं की प्रतिभा, उनका संकल्प और समर्पण आपके सभी सपनों को पूरा करेगा।

Related Articles

Back to top button