उत्तर प्रदेशराज्य

DG नागरिक सुरक्षा को जालसाजों ने ठगा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:साइबर जालसाज आम लोगों की गाढ़ी कमाई उड़ाने के साथ पुलिस के उच्चाधिकारियों को भी चपत लगाने से नहीं डर रहे हैं। लखनऊ के गोमतीनगर में रहने वाले महानिदेशक नागरिक सुरक्षा विश्वजीत महापात्रा के खाते से जालसाजों ने रकम उड़ा दी। उनकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर गोमतीनगर पुलिस जालसाजों की तलाश में जुटी है।

महानिदेशक नागरिक सुरक्षा विश्वजीत महापात्रा की फाइल फोटो।

8 फरवरी को हुई थी ठगी

सीनियर IPS विश्वजीत महापात्रा मौजूदा समय में DG नागरिक सुरक्षा हैं। वह ADG बनारस जोन के बाद DG फायर सर्विस के तौर पर पोस्टिंग पाकर लखनऊ आए हैं। उनके मुताबिक 8 फरवरी को उन्होंने मुंबई से कराड जाने के लिए ALLINDIACAB.NET पर कैब सर्च किया था। इसमें उन्हें नाम, पता, मोबाइल नंबर और आने-जाने वाली जगह का विवरण भरने को कहा गया।

इसे भरने के कुछ देर बाद उन्हें एक कॉल आयी। कॉल करने वाले ने बताया कि वो ALLINDIACAB.NET का कर्मचारी है। उसने कैब बुकिंग कन्फर्म करने के लिए 100 रुपए जमा करने को कहा। उसने एक लिंक भेजा और इसके जरिए भुगतान करने को कहा। काफी प्रयास के बाद भी इस पर भुगतान नहीं हो पाया।

एप डाउनलोड करते ही खाते से निकल गई रकम

लिंक से भुगतान न होने पर उसी कर्मचारी ने दूसरा लिंक भेजकर एक एप डाउनलोड करने को कहा। साथ ही बताया कि इस एप के जरिए किस तरह रुपये जमा करने हैं। IPS अफसर ने जैसे ही एप डाउनलोड करके इसे खोला थोड़ी देर बाद उनके खाते से 50 हजार रुपए निकलने का मैसेज आ गया।

इसके साथ ही कॉल करने वाले का नम्बर भी बंद हो गया। ठगी का एहसास होने पर अधिकारी ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल की रिपोर्ट पर गोमतीनगर थाने में केस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button