प्रदेश में 24 घंटे में डेंगू के 263 नए मरीज मिले
स्वतंत्रदेश,लखनऊ :कोरोना की संभावित तीसरी लहर के बीच उत्तर प्रदेश में डेंगू कहर बरपा रहा है। इसके संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फिरोजाबाद में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर प्रदेशभर में 263 मरीजो की डेंगू टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अकेले फिरोजाबाद में 170 लोग इसकी जद में आए। यहां 5 मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है।

9 माह में डेंगू के 1900 केस मिले
UP में डेंगू का नया स्ट्रेन-डी-टू पाया गया है। ICMR (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) के इस खुलासे से स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली है। स्वास्थ्य विभाग के DG डॉ. वेदव्रत ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश भर में 263 नए मरीज डेंगू के पाए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 170 मरीज फिरोजाबाद के हैं।
वहीं, 1 जनवरी से अब तक करीब डेंगू के 1900 मरीज सामने आ चुके हैं। प्रभावित जिलों में लखनऊ की एक्सपर्ट टीम दौरा कर चुकी है। साथ ही सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अस्पतालों में इलाज की मुफ्त व्यवस्था की गई है। बुखार के मरीजों का घर-घर सर्वे किया जा रहा है।बीते 24 घंटों में 4 बच्चों समेत फिरोजाबाद में 5 की हुई मौत।