उत्तर प्रदेशराज्य

आज रात से महंगा होगा सफर

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:आजमगढ़ से अयोध्या, बाराबंकी होते हुए लखनऊ जाना शुक्रवार की आधी रात से महंगा हो जाएगा। क्योंकि एनएचआई द्वारा अतरौलिया स्थित लोहरा टोल प्लाजा के टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी की गई है। इस बढ़ोत्तरी से लोगों को अब जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। टोल प्लाजा पर पहले कार जीप या हल्के वाहन 95 रूपए देते थे। अब बढ़कर 100 हो गया है। हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के माल वाहन या मिनी बस पहले 150 रूपए देते थे अब इनको 160 रूपए देने पड़ेंगे।इसके अलावा बस या ट्रक दो धुरी वाले पहले 320 रूपए देते थे अब 335 रूपए हो गया है।

वहीं तीन धुरी वाले वाणिज्यिक वाहन पहले 345 देते थे अब यह टोल नाका पर 365 रूपए चुकाएंगे। भारी मशीनरी वाले वाहन पहले 500 रुपये टोल टैक्स देते थे। आज रात से टोल नाका पर 525 रूपए देंगे। इसी प्रकार बड़े आकार वाले वाहन सात या अधिक धुरी वाले वाहन टोल नाका से गुजरने पर 605 रूपए की जगह 640 रूपए देंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल नाका प्रभारी सर्वेश पांडेय ने बताया कि टोल टैक्स बढ़ने की अभी तक यूपीडा से कोई सूचना नहीं आई है। अभी आज का समय है हो सकता है शुक्रवार को टोल टैक्स बढ़ने की सूचना आ जाए।

Related Articles

Back to top button