उत्तर प्रदेशलखनऊ

 उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:दो दिन की हल्की बारिश के बाद शुक्रवार को उमस वाली ऐसी गर्मी हुई कि लोग एकदम से बेहाल हो रहे हैं। तापमान भी एकदम से बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर तक माहौल इस तरह हो गया कि घर से निकलने वाले लोग फिर से वापस हो लिए। बाहर निकलते ही लोगों के मुंह पर आग की आंच लग रही थी। बिना मुंह ढ़के तो जैसे बाहर निकलना मुमकिन ही नहीं है।

उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए।

पारा 5 डिग्री की उछाल

लखनऊ के साथ ही कानपुर‚ झांसी‚ प्रयागराज‚ बनारस‚ फतेहपुर‚ उरई‚ हमीरपुर सहित अन्य शहरों में पारा 44 से अधिक रहा। शुक्रवार को बांदा सबसे अधिक गर्म रहा। यहां का तापमान 47.8 डिग्री तक पहुंच गया है। बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश ने मौसम में उमस पैदा कर दी है।

आधा दर्जन जिलों में लू चलना शुरू

लखनऊ के साथ ही आगरा‚ झांसी‚ बनारस और कानपुर सहित कई जिलों में लू चलनी शुरू हो गई है। लखनऊ का तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शनिवार से गर्मी और प्रचंड़ होती जाएगी इसलिए दोपहर में बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले।

प्रचंड गर्मी वाले शहर

  • बांदा-47.8
  • झांसी-47.6
  • कानपुर-46.7
  • प्रयागराज-46.6
  • हमीरपुर-46.2
  • उरई-46.2
  • आगरा-45.5
  • वाराणसी-44.0
  • फतेहपुर-44.0
  • लखनऊ-42.0

Related Articles

Back to top button