उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में बनेंगे 15 नए वार्ड

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:नवंबर 2022 में होने वाले नगर निकाय चुनाव के दौरान लखनऊ में वार्ड की संख्या 110 से बढ़कर 125 तक पहुंच सकती है। शहर को 15 नए वार्ड मिल सकते हैं। दरअसल, इस साल लखनऊ नगर निगम की सीमा में 88 गांव शामिल हो गए है। ऐसे में शहर का क्षेत्रफल और आबादी में करीब पांच लाख की बढ़ोतरी हो गई है। हालांकि वार्ड की संख्या बढ़ाने के लिए नगर निगम को विशेष अनुमति लेनी पड़ेगी।

 नगर विकास विभाग की मीटिंग में फैसला

मौजूदा समय नगर निगम का कुल क्षेत्रफल करीब 310.104 वर्ग किलोमीटर है। अब उसमें 88 गांव के शामिल होने के बाद 257,872 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्रफल बढ़ गया है।

बदलेगा वार्ड की परिसीमन

निकाय चुनाव से पहले कई वार्ड का परिसीमन भी बदलेगा। ऐसे में चुनावी गणित भी खराब हो जाएगा। सबसे ज्यादा परेशानी आउटर के वार्ड पर होगी। इसके अलावा यह भी हो सकता है कि शहर के अंदर के वार्ड को आपस में मर्ज कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button