उत्तर प्रदेशराज्य

आज कई जगहों पर पड़ सकती हैं बौछारें

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :शुक्रवार को राजधानी में आशिक बदली हो सकती है। कुछ इलाकों में बौछारें पड़ने की भी संभावना है। राजधानी ही नहीं प्रदेश के मध्य प्रदेश की सीमा से जुड़े दक्षिणी जिलों में भी बौछारें पड़ने की उम्मीद है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर आदि जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। हालांकि शनिवार से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। राजधानी में गुरुवार को मौसम साफ रहा। हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि बादलों की आवाजाही हो सकती है। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 19.2 डिग्री दर्ज किया गया।

अमूमन होली के आसपास गर्मी शुरू होती है लेकिन इस बार मार्च में शुरुआत से ही तापमान 34-35 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

शुक्रवार को राजधानी में बादलों की आवाजाही रहेगी। एक दो बार बौछारें भी पड़ सकती हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बारिश की उम्मीद है। हरियाणा के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और एक ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश के दक्षिण पूर्व तक आ रही है जिसके चलते प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई जा रही है। अमूमन होली के आसपास गर्मी शुरू होती है लेकिन इस बार मार्च में शुरुआत से ही तापमान 34-35 डिग्री के आसपास बना हुआ है। अगले चार-पांच दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। साफ है कि इस बार होली में मौसम गर्म होगा।

Related Articles

Back to top button