उत्तर प्रदेशराज्य

मौसम विभाग का अलर्ट

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मौसम में लगातार गर्म हवाओं के थपेड़े जारी हैं। साथ ही तापमान बढ़ने से मई में होने वाली गर्मी एहसास मार्च में ही हो रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश भर में 31 मार्च तक 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी और तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान लू की आहट का भी पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल, गर्मी का प्रकोप अभी अगले कुछ दिनों तक तेजी से बढ़ेगा।

उत्तर प्रदेश में आने वाले चार दिनों तक लू और धूल भरी हवा की चेतावनी जारी की गई है। 

रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। रविवार को लखनऊ का एक्यूआइ 157 रहा।

Related Articles

Back to top button