उत्तर प्रदेशराज्य

देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित हुईं द्रौपदी मुर्मू

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने का इतिहास रच दिया है। राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू ने संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया। तीसरे राउंड में ही बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी मुर्मू ने कुल 64 प्रतिशत मत प्राप्त किए। विपक्षी खेमे के करीब 17 सांसदों के अलावा बड़ी संख्या में विधायकों ने भी राजग प्रत्याशी के पक्ष में क्रास वो¨टग की। बहुमत का आंकड़ा पार करते ही मुर्मू को बधाई देने का तांता लग गया।

स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने भारत गणराज्य की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने का इतिहास रच दिया है। 
  • देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई को शीर्ष संवैधानिक पद संभालेंगी मुर्मू
  • 64 प्रतिशत मत प्राप्त कर यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया, तीसरे राउंड में स्पष्ट हो गई थी जीत
  • विपक्षी खेमे के 17 सांसदों और करीब 125 विधायकों ने मुर्मू के पक्ष में की क्रास वो¨टग
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर तमाम नेताओं ने दी बधाई, मोदी ने कहा- भारत ने रचा इतिहासप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहले मूर्म को उनके निवास पर जाकर बधाई दी और ट्वीट करते हुए कहा कि जब 1.3 अरब भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तब पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में जन्मी आदिवासी समुदाय की भारत की एक बेटी हमारी राष्ट्रपति बनी है। भारत ने इतिहास रच दिया है। मुर्मू का जीवन एक प्रेरणा है।

Related Articles

Back to top button