उत्तर प्रदेशराज्य

भगवाधारी का विपक्ष को फोन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया है। सीएम योगी ने इन सभी नेताओं को फोन कर व्यक्तिगत रूप से शुक्रवार उनके मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

 योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शाम चार बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव को फोन कर अपने मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया। योगी शुक्रवार शाम चार बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

योगी सरकार 2.0 के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह के लिए देशभर से तमाम वीवीआइपी बुलाए गए हैं। विपक्ष के प्रमुख नेताओं व पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। आमंत्रण पत्र भेजने के साथ ही योगी ने राज्य के तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को फोन भी किया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत से जीत के बाद योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया है। केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाए गए अमित शाह ने यहां विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय के बाद इसकी घोषणा की। अब शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

योगी आदित्यनाथ सरकार के शपथग्रहण समारोह पर न सिर्फ पूरे देश की निगाहें लगी हैं बल्कि इस मौके पर लखनऊ में भारत की कई बड़ी शख्सियतें मौजूद होंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी विशिष्ट उपस्थिति से शपथ ग्रहण समारोह को गरिमा प्रदान करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस अवसर को खास बनाएंगे।

योगी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में न्योता तो सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भेजा गया है, लेकिन 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों ने आने की सहमति दे दी है। इसके साथ ही कई पीठों के शंकराचार्य, अयोध्या, मथुरा, काशी के साधु-संत और देश के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों को बुलाया गया है। कई केंद्रीय मंत्री भी समारोह में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button