उत्तर प्रदेशराज्य

धूमधाम से मनाई जा रही है ईद

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:कोरोना संक्रमण काल से उबरने के बाद इस बार प्रदेश में ईद का त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोगों ने सुबह नमाज अदा करने के दौरान सभी के लिए अमन व चैन की दुआ की। प्रदेश की सभी प्रमुख मस्जिदों में दो वर्ष बाद एक साथ बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। लखनऊ के ईदगाह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लोगों से गले मिलकर उनको ईद की बधाई दी।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनादी। 

उत्तर प्रदेश में आगरा, मेरठ, अलीगढ़, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज तथा वाराणसी के साथ गोरखपुर में भी लोगों ने नौ बजे से मस्जिदों का रुख किया। सभी मस्जिदों में लोग बड़ी संख्या में उमड़े और नमाज अदा की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनादी। उन्होंने कहा कि ईद का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का सन्देश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए ईद मनाने की अपील की है।लखनऊ में ईदगाह ऐशबाग के साथ ही टीले वाली मस्जिद में भी नमाज अदी की गई। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ईदगाह में पहुंचकर लोगों को ईद की बधाई दी। ब्रजेश पाठक ने ईद के मौके पर ईदगाह में लोगों से गले मिलकर उनको बधाई दी।

Related Articles

Back to top button