राजनीति

सिराथू से केशव मौर्य आगे

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी चुनाव का रण कौन जीतेगा, कौन हारेगा? वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। अब तक जो रुझान आए हैं, उसमें भाजपा को बहुमत हासिल हुआ है। इस चुनाव में कुछ ऐसी सीटें हैं, जो कि हार जीत के आगे की हैं। यानी इन सीटों पर प्रत्याशियों की हार-जीत भविष्य की सियासत का ट्रेंड सेट करेगी।

 केशव मौर्य 690 वोट से आगे
  • योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर सीट से करीब 4000 वोट से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सपा की सुभावती शुक्ला है।
  • अखिलेश यादव करहल से आगे चल रहे हैं। अखिलेश 9 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • पोस्टल बैलेट की गिनती में ओम प्रकाश राजभर जहूराबाद सीट से पीछे चल रहे हैं।
  • कुंडा से राजा भैया ने लीड बना रखी है। उनका मुकाबला सपा के लकी यादव से है।
  • फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य आगे चल रहे हैं।
  • सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य सपा गठबंधन की प्रत्याशी पल्लवी से 960 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • अमेठी सीट से भाजपा के संजय सिंह सपा की महाराजी प्रजापति से 1,164 वोट से पीछे चल रहे हैं।
  • कन्नौज से IPS असीम अरुण सपा के अनिल कुमार दोहरे को कांटे की टक्कर दे रहे हैं। अनिल कुमार 1300 वोट से आगे चल रहे हैं।
  • कैराना से सपा के नाहिद हसन भाजपा की मृगांका सिंह से 1900 वोट से आगे हैं।
  • मथुरा सीट पर भाजपा प्रत्याशी और मंत्री श्रीकांत शर्मा को 15177 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर को 3343 वोट मिले हैं।

Related Articles

Back to top button