लखनऊ-गोरखपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
स्वतंत्रदेश ,लखनऊयूपी में तेजी से मौसम बदल रहा है। मौसम में बदलाव के चलते बुधवार को चौथे दिन भी मौसम सुहावना रहा। बुधवार सुबह से शुरू हुई रिमझिम दोपहर बाद तेज बारिश में बदल गई। इससे लोगों ने झमाझम बारिश का आनंद लिया। बुधवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी का काम करेगी।

आगरा का मौसम
मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार एक व दो अगस्त को आंशक बादल छाए रहेंगे। तीन अगस्त से दोबारा वर्षा के आसार बन रहे हैं।
बहराइच का मौसम
नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने व बारिश होने की संभावना है। हवा के पूर्वी दिशा में चलने के आसार हैं।
अमेठी का मौसम
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. नवनीत कुमार मिश्रा के अनुसार गुरुवार को मौसम सामान्य रहेगा। आसमान में घने बादल रहेंगे और बारिश की संभावना है।