उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में धारा 144 लागू

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में किसानों के विरोध प्रदर्शन, विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं और आने वाले त्योहारों को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने आठ नवंबर तक धारा 144 लागू कर दी है। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कोविड नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है।  अक्टूबर माह में त्योहारों के चलते लखनऊ में धारा 144 लगा दी गई है।

उत्तर प्रदेश में किसानों के विरोध प्रदर्शन विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं और आने वाले त्योहारों को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने आठ नवंबर तक धारा 144 लागू कर दी है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया के मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि अक्टूबर और नवंबर में कई पर्व मनाए जाएंगे। सात से नवरात्रि, 14 अक्टूबर रामनवमी, 15 अक्टूबर को दशहरा, 19 अक्टूबर को बारावफात, चार नवंबर को दीपावली और छह नवंबर को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। इसके अलावा लखनऊ में विभिन्न प्रवेश प्रतियोगी परीक्षाएं भी आयोजित होनी हैं। आदेश में कहा गया है कि इसी दौरान भारतीय किसान यूनियन के विभिन्न संगठनों और प्रदर्शनकारियों द्वारा भी धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है, जिसके चलते राजधानी में शांति-व्यवस्था बिगड़ सकती है। जिसको देखते हुए लखनऊ में धारा 144 लागू करने का फैसला लिया गया है।

Related Articles

Back to top button