उत्तर प्रदेशराज्य

राजेश्वर सिंह और अभिषेक मिश्रा में दिलचस्प मुकाबला

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ में विधानसभा की 9 सीटें हैं। इन सभी पर 23 फरवरी को मतदान है। चौथे चरण में 9 जिलों की 60 सीटों पर मतदान होना है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में BJP ने 9 सीटों में से 8 पर कब्जा जमाया था। हालांकि इस बार बदले जातीय समीकरण ने कुछ सीटों पर चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है। ED की नौकरी छोड़ BJP में शामिल हुए पूर्व डायरेक्टर राजेश्वर सिंह ने सरोजनी नगर विधानसभा को बेहद हॉट सीट बना दिया है। यहां पर राजेश्वर सिंह का सीधा मुकाबला अखिलेश यादव के करीबी प्रोफेसर और रिटायर्ड आईएएस के बेटे अभिषेक मिश्रा से है। दिग्गजों ने लखनऊ के कुछ विधानसभा सीटों पर जनसभा और रोड शो के जरिए माहौल बनाने की कोशिश की है।

दोनों के लिए दिग्गजों ने लगाया दम

लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा फिलहाल सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। इसके पीछे दो वजह है। पहला यह सीट 2017 की मोदी लहर में भाजपा के खाते में आई थी। यहां पार्टी ने स्वाति सिंह को प्रत्याशी बनाया था। स्वाति ने जीत दर्ज की और मंत्री बनी, लेकिन इस बार पति-पत्नी की इस सीट पर दावेदारी में टिकट राजेश्वर सिंह को मिल गया। राजेश्वर सिंह ED के पूर्व डायरेक्टर है और उनकी छवि एक सख्त IPS अधिकारी की रही है। भाजपा उनकी ईमानदार और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट वाली छवि को भुनाने में जुटी है।दूसरी तरफ इस सीट पर राजेश्वर सिंह को कड़ी टक्कर प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा दे रहे हैं। अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा की छवि भी एक पढ़े लिखे ईमानदार प्रत्याशी की है। इनके पिता भी एक रिटायर्ड आईएएस हैं और पत्नी भी IIM की प्रोफेसर रही हैं। उधर, कांग्रेस ने रुद्र दमन सिंह को टिकट दिया है। इनका खुद का व्यक्तित्व भी चुनावी चर्चा में है। इस सीट पर साल 2002 और 2007 में लगातार 2 बार बसपा के मोहम्मद इरशाद खान ने जीत दर्ज की थी। इस बार बसपा ने जलीस खान को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Related Articles

Back to top button