उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश में सुशासन का मॉडल दिया

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता के सामने अपने पांच वर्षों का हिसाब-किताब रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार ने बीते पांच साल में उत्तर प्रदेश में सुशासन का मॉडल दिया है। पांच में से दो साल कोरोना की चुनौतियां भी आईं लेकिन इसे भी सेवा का अवसर मानते हुए जीवन और जीविका बचाने का काम हुआ।

यूपी ने इन पांच सालों में देश के छठवीं नम्बर की अर्थव्यवस्था से आज दूसरे नम्बर की यात्रा तय की है, अब सुरक्षा से समृद्धि की इस यात्रा को अनवरत जारी रखते हुए अगले पांच साल में उत्तर प्रदेश को सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने के साथ-साथ देश में विकास के हर मानक पर नम्बर एक बनाने के लक्ष्य के साथ काम होगा।

पांच साल का रिपोर्ट कार्ड

सपा ने कराये 700 बड़े दंगे, भाजपा राज में यूपी दंगामुक्त

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बसपा सरकार में 364 दंगे प्रदेश में हुए, जबकि सपा सरकार में 2012 से 2017 के बीच 700 से ज्यादा बड़े दंगे हुए। वहीं बीते 5 साल में कोई दंगा या आतंकी घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जहां पिछले 05 साल में कोई दंगा नहीं हुआ और यह हमारी सरकार में हुआ है।

भाजपा सरकार में किसान खुशहाल, बिचौलियों के दिन लदे, हुई रिकॉर्ड फसल खरीद

किसानों की खुशहाली को प्राथमिकता बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि बसपा की सरकार के दौरान 240 लाख मीट्रिक टन और समाजवादी पार्टी के दौरान 217 लाख मीट्रिक टन अनाज खरीदा गया था। 

दोगुनी से ज्यादा बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, पुलिस सुधार ऐतिहासिक

मुख्यमंत्री ने बताया कि यूपी की 2017 में प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय ₹45 हजार वार्षिक थी, ये बढ़कर 94 हजार हो गई है। 2015-18 में वार्षिक बजट 2 लाख करोड़ था, ये अब 6 लाख करोड़ हो गया है। योगी ने कहा, “1947 से 2017 तक उत्तर प्रदेश पुलिस बल में महिला पुलिसकार्मिक जितनी थीं आज उसकी तीन गुना हैं। यानी 5 सालों में तीन गुना महिला पुलिसकार्मिकों को भर्ती किया गया है, वे सभी अपनी सेवाएं राज्य में दे रही हैं और महिला सुरक्षा का एक सशक्त नमूना पेश कर रही हैं। 

Related Articles

Back to top button