उत्तर प्रदेशराज्य

मृत किसान के स्वजनों से मिलीं प्रियंका गांधी वाड्रा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद सक्रिय कांग्रेस का फोकस किसान परिवार हैं। लखीमपुर खीरी की हिंसा में मृत किसानों के परिवार को बड़ी आर्थिक मदद देने के बाद कांग्रेस अब ललितपुर में मृत किसान के घर पर है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ललितपुर, बुंदेलखंड में पीडि़त किसान परिवारों से मिलकर उनकी पीड़ा साझा की।

उन्होंने इस दौरान मृतक किसान के परिवार से बातचीत कर उनका हाल जाना।
लितपुर स्टेशन पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत भी किया।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार रात लखनऊ से ट्रेन से चलकर शुक्रवार सुबह ललितपुर पहुंची और सीधा मृत किसान भोगी पाल के घर का रुख किया। उन्होंने इस दौरान मृतक किसान के परिवार से बातचीत कर उनका हाल जाना। प्रियंका ने परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा भी दिया है। प्रियंका के इस दौरे पर आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य भी उनके साथ थे।

Related Articles

Back to top button