उत्तर प्रदेशराज्य

तेंदुए से भिड़ गई मां

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:बहराइच के नानपारा रेंज के गिरदा गांव में बुधवार शाम को घर में खेल रही बालिका पर तेंदुए ने हमला कर दिया। यह देख मां रीना देवी तेंदुए से भिड़ गई। तकरीबन पांच मिनट बच्ची की मां और तेंदुए में खूनी संघर्ष चलता रहा। यह डरावनी दृश्य उस वक्त किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं लग रहा था। आखिरकार मां की दिलेरी से तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया और वह बालिका को तेंदुए के जबड़े से छुड़ा लाई। गंभीर रूप से घायल बालिका को परिवारजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मां की यह दिलेरी पूरे बहराइच में चर्चा का विषय बन गई है।

बहराइच के नानपारा रेंज के गिरदा गांव में बुधवार शाम को घर में खेल रही बालिका पर तेंदुए ने हमला कर दिया। 

बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज का गिरदा गांव जंगल से सटा हुआ है। बुधवार की शाम को छह बजे गांव निवासी राकेश की पुत्री काजल (5) घर में खेल रही थी। तभी जंगल से निकल कर आए तेंदुए ने घर में छलांग लगा दी। बालिका को तेंदुआ जबड़े में दबोचकर बाहर ले जाने लगा। बालिका की चीख सुनकर दौड़ी मां ने शोर मचाया और तेंदुए से संघर्ष करने लगी। उसने लगातार डंडे से वार करना शुरू किया। यह संघर्ष तकरीबन पांच मिनट चला। इस दौरान मां ने बेटी काजल को छुड़ा लिया।

Related Articles

Back to top button