उत्तर प्रदेशराज्य

BJP का ‘बूथ विजय’ अभियान

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में छह माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने माइक्रो यानी जमीनी स्तर की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा 11 सितंबर को बूथ विजय अभियान का शुभारंभ करेंगे। नड्‌डा 27,700 शक्ति केंद्रों पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति बताएंगे। दरअसल, पहले कुछ बूथों को मिलाकर सेक्टर बनाए जाते थे, लेकिन अब 5 से 6 बूथ मिलाकर एक शक्ति केंद्र प्रमुख बनाए गए हैं। अब उनको नया नाम शक्ति केंद्र दिया गया गया है।

                                      राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा वर्चुअली करेंगे शुरुआत

यह कार्यक्रम 23 अगस्त को प्रस्तावित था। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन की वजह से स्थगित कर दिया गया था। पार्टी सूत्रों का दावा है कि इस अभियान के जरिए भाजपा अपने बूथ को मजबूत कर विपक्ष के तमाम अभियानों की हवा निकाल देगी। इस अभियान के तहत लोगों को सरकार की नीतियों को समझाने के साथ मतदान के दिन वोटर्स को मतदान केंद्र तक ले जाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ता निभाएंगे।

मेरा बूथ, सबसे मजबूत और एक बूथ-10 यूथ
11 सितंबर से 30 अक्टूबर तक बूथ स्तर पर समिति का सत्यापन 100 फीसदी किया जाना है। इसके बाद 3 चरणों में इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। बूथ विजय अभियान के पहले चरण में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का सत्यापन होगा। दूसरे चरण में पन्ना प्रमुख को बनाने का अभियान चलेगा

Related Articles

Back to top button