उत्तर प्रदेशराज्य

आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त करने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव का चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए दस फरवरी से होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल में आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। यह समाजवादी पार्टी की परंपरागत सीट मानी जाती है और सैफई के बेहद नजदीक है।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज मैनपुरी की करहल सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज मैनपुरी की करहल सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इससे पहले उन्होंने सोमवार को सुबह एक ट्वीट भी किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पहली बार करहल से विधानसभा का चुनाव लडऩे के निर्णय के बाद से ही मैनपुरी में सियासी माहौल बेहद गरम हो गया। मैनपुरी से पूर्व सांसद तेज प्रताप उनके चुनाव का संचालन कर रहे हैं, जबकि मैनपुरी से सांसद समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की निगाह भी यहां लगी है।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को सैफई से चलकर मैनपुरी कलक्ट्रेट पर पहुंचकर नामांकन करेंगे। अखिलेश यादव के आने से सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वहीं प्रशासन भी इसे लेकर अलर्ट मोड पर है।

Related Articles

Back to top button