उत्तर प्रदेशराज्य

सामाजिक समरसता दिवस

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:भारतीय जनता पार्टी आज देश भर में अंबेडकर जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मना रही है। भाजपा के केंद्र और यूपी सरकार के मंत्री प्रदेश भर में अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा जिले से मंडल स्तर पर मनाएगी अंबेडकर जयंती। केंद्रीय और प्रदेश सरकार के मंत्री आज अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण और संगोष्ठियों के आयोजन में शामिल होंगे।

भाजपा कार्यालयों और दफ्तरों में सरकार के मंत्रीऔर सभी पदाधिकारी बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीरों पर करेंगे माल्यार्पण

लखनऊ में सीएम योगी हजरतगंज में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद अंबेडकर महासभा में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर अंबेडकर विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भाजपा कार्यालयों में अंबेडकर की तस्वीरों पर होगा माल्यार्पण
आज सरकार के सभी मंत्री, विधायक, सांसद और संगठन के पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालयों पर अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण करेंगे। लखनऊ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे । पार्टी ने बाकी सभी मंत्रियों को भी अलग-अलग जिलों में जिम्मेदारी दी है।

Related Articles

Back to top button