उत्तर प्रदेशराज्य

प्रियंका ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : किसान महापंचायत बुधवार को सहारनपुर के चिलकाना में होने वाली है। इसमे कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा शिरकत करेंगी। जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्‍यवस्‍था दुरुस्‍त कर ली है। अधिकारियों के अनुसार पुलिस फोर्स के साथ ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही पुलिस अधिकारी भी निगरानी करते रहेंगे।

        सहारनपुर महापंचायत में प्रियंका वाड्रा ने पीएम मोदी पर निशाना साधा।

किसान महापंचायत में आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा आ रही हैं। जिसे लेकर कांग्रेस में जोश है। जिले से दो कांग्रेस विधायक भी हैं, इस वजह से भी कांग्रेस ने पंचायत की तैयारियों में पूरा जोर लगा दिया है। जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुजफ्फर सैनी ने बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता तैयारियों मे जुटे हुए हैं।

माता माता शाकंमभरी देवी स्‍थल पर तकरीबन 25 मिनट पूजा करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा रायपुर खानकाह पहुंची। यहां पर उन्‍हें उपहार भेंट किया गया। इसके एक घंटे के बाद सहारनपुर के चिलकाना में हो रही महापंचायत में पहुंच गई। उन्‍होंने किसानों का अभिवादन हाथ हिलाकर किया।

खरबपतियों के लिए धड़कता है पीएम के 56 इंच का सीना 

आपने बहुत देख लिया मोदी का 56 इंच का सीना जो खरबपतियों के लिए धड़कता है। इस देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला किसान है। किसान का बेटा सीमा पर शहीद होता है। किसान का बेटा पीएम की सुरक्षा करता है। पीएम किसान को नहीं पहचान रहे। रोज किसान को अपमानित कर रहे। कहते हैं यह आतंकवादी हैं, संसद में किसान का अपमान किया।

Related Articles

Back to top button