उत्तर प्रदेशराज्य

योगी आदित्यनाथ ने की सुख-समृद्धि की कामना

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली की बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यूपी के सभी जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि किसी एक वंचित एवं जरूरतमंद परिवार के साथ दीपावली पर्व को पूरे उत्साह व आनंद के साथ मनाएं। प्रदेश में जनप्रतिनिधियों की संख्या करीब आठ लाख है। यदि वे ठान लेंगे तो प्रदेश के हर गरीब के घर में दीपावली का यह पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा सकेगा। 

दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मिल-जुलकर खुशियां बांटने से पर्व का उल्लास बढ़ता है। 

दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मिल-जुलकर खुशियां बांटने से पर्व का उल्लास बढ़ता है। जनप्रतिनिधियों सहित प्रदेश सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों से दीपावली पर समाज के निर्धन और कमजोर वर्गों के लोगों के साथ पर्व की खुशियों में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दीपावली पर केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों सहित अन्य जरूरतमंदों के आवास पर पहुंचकर दीप जलाने व मिठाई बांटने से समाज के सभी लोगों के लिए दीपावली का यह पर्व विशेष हो जाएगा। मंगलवार शाम को योगी राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से भेंट कर उन्हें दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button