उत्तर प्रदेशराज्य

हड़ताल छोड़ काम पर वापस लौटेंगे KGMU के कर्मचारी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मंगलवार को KGMU में मरीजों को रोग से निजात नही मिली बल्कि इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ा।यहां के कर्मचारी परिषद की हड़ताल से नर्सिंग, पैरामेडिकल और अन्य कर्मचारियों के काम से विरत रहने के कारण मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लगभग डेढ़ हजार से ज्यादा मरीजों को OPD में इलाज नहीं मिल सका और बेहाल तड़पते मरीज बिना इलाज लौटने को मजबूर हुए। 

दरअसल पीजीआई के समान वेतन और कैडर पुर्नगठन की मांग को लेकर सुबह करीब साढ़े आठ बजे कर्मचारी ओपीडी ब्लॉक पहुंचे। यहां संविदा कर्मचारी मरीजों का पर्चा बना रहे थे। जांच के लिए शुल्क जमा किया जा रहा है। कई कमरों में डॉक्टर आ चुके थे। इसी दौरान केजीएमयू कर्मचारी परिषद के पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में ओपीडी में पहुंचे। इससे ओपीडी ब्लॉक में अफरा-तफरी मच गई। प्रदर्शनकारियों ने पर्चा काउंटर पर कामकाज ठप करा दिया। जांच के लिए नमूना लेने का काम भी रुकवा दिया। सीटी स्कैन, एक्सरे समेत दूसरी जांच भी ठप करा दी।

KGMU कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप गंगवार ने बताया कि करीब 5 सालों से इसकी मांग की जा रही थी। कर्मचारी संघ इसके लिए लंबे समय से मांग कर रहे था। कई बार मांग की गई, अनशन किया गया, पत्र लिखा गया,प्रदर्शन किया गया पर कोई सुनवाई नही हुई। थक हार कर हम हड़ताल के लिए मजबूर हुए थे। अब शाम को लिखित आश्वासन देकर निश्चित समय अंतराल में इसको पूरा करने की बात कही जा रही है। उम्मीद है कि अब मांग मान ली जाएगी। सभी कर्मचारी बुधवार से वापस काम पर लौटेंगे।

Related Articles

Back to top button