उत्तर प्रदेशलखनऊ

जाली नोट के साथ जिला पंंचायत सदस्य गिरफ्तार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :गाजीपुर पुलिस ने जाली नोटोंं के कारोबार के आरोप में सपा के जिला पंंचायत सदस्य राजा मान सिंह को गिरफ्तार किया है। वह अयोध्या की मसौधा द्वितीय सीट से जिला पंंचायत सदस्य है। असली नोट लेकर उसके बदले में पांच गुना अधिक नकली नोट देने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था। नोटोंं की गड्डियों मेंं ऊपर तो असली नोट रखता था, लेकिन उसके नीचे उसी के आकार के कागज के टुकड़े लगा देता था। पुलिस ने रविवार रात उसे धर दबोचा।

गाजीपुर पुलिस ने जाली नोटोंं के कारोबार के आरोप में सपा के जिला पंंचायत सदस्य राजा मान सिंह को गिरफ्तार किया है।

इंस्पेक्टर गाजीपुर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राजा मान सिंह के खिलाफ विभिन्न थानों में 14 मुकदमें दर्ज हैं। वह अयोध्या के पुराकलंदर थानाक्षेत्र के सरियावा गांवं का रहने वाला है। उसके पास से एक स्कार्पियो कार भी बरामद की है। इसके अलावा एक थैला मिला है जिसमें कागज के टुकड़े मिले हैं। इसके अलावा 500 और 100 के कुछ नोट भी मिले हैं। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि मान सिंह शनिवार को यहां विभूतिखंड स्थित हयात होटल में रुका था। उसने जानकीपुरम में रहने वाले व्यवसायी पवन कुमार को 10 लाख के असली नोटों के बदले 50 लाख के नकली नोट देने का दावा किया था। पवन को होटल बुलाकर उसने 10 गड्डियां दी। जिसमें 500 और 100 के नोट लगे ऊपर और नीचे लगे थे। बाकी गड्डी में कागज के टुकड़े नोटों के बराबर थें। यह गड्डी पवन को नकली नोट बताकर थैले में दिए थे।

Related Articles

Back to top button