उत्तर प्रदेशराज्य

सवारी बैठा कर महिला कर रही थी लूटपाट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:पैसे निकालों वरना दुष्कर्म के आरोप में जेल भिजवा दूंगी कहकर ऑटो में बैठी सवारी के साथ लूटपाट करने वाली महिला को लखनऊ पीजीआई थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसका लूटपाट में साथ देने वाले पति व साथी को भी पकड़ लिया। यह लोग ऑटो में सवारी बैठने के बाद सूनसान जगह पर ले जाते थे। जहां महिला सवारी से नकदी व जेवर की लूटपाट करती। विरोध पर करने दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देती। जिसके बाद पीड़ित का सारा कीमती सामान लेकर छोड़ देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटपाट में प्रयोग होने वाला ऑटो भी बरामद किया है।

                                            लखनऊ में ऑटो में सवारी बैठा कर महिला कर रही थी लूटपाट

शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर नगराम हसनपुर कनेरी निवासी अंजू देवी को गिरफ्तार किया गया। यह अपने पति अवधेश कुमार और राजाजीपुरम निवासी साथी यूनुस अली के साथ लूटपाट करती थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लूटपाट में प्रयोग होने वाले ऑटो व एक बाइक को इनके पास से बरामद किया है। यह लोग चारबाग से मोहनलालगंज की सवारी बैठाते थे। जिसे सूनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते। सवारी के विरोध करने पर महिला दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी देकर सवारी का पूरा सामान ले लेती थी।

Related Articles

Back to top button