उत्तर प्रदेशराज्य

अपर जिला जज पर हमला

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : झारखंड में जज पर हमले के प्रकरण की जांच के बीच में ही कौशाम्बी में भी ऐसा मामला सामने आया है। गुरुवार को प्रयागराज से फतेहपुर जा रहे फतेहपुर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (स्पेशल जज पॉक्सो) मोहम्मद अहमद खां की गाड़ी में टक्कर मारकर इनोवा सवार बदमाशों ने लूट का प्रयास किया।

               सुरक्षा गार्ड और चालक की सर्तकता से बदमाश सफल नहीं हो सके।

इस दौरान सुरक्षा गार्ड और चालक की सर्तकता से बदमाश अपने इरादे में सफल नहीं हो सके। कार में तेज टक्कर लगने से जज का गनर चोटिल हो गया है जबकि एडीजे की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। अपर जिला जज मोहम्मद अहमद खां ने कोखराज थाने पहुंच करहत्या के प्रयास की तहरीर दी है। देर रात तक इस प्रकरण में केस दर्ज नहीं किया गया।

फतेहपुर में तैनात जिला सत्र न्यायाधीश मोहम्मद अहमद खां न्यायिक कार्य के लिए प्रयागराज आए थे। इसके बाद गुरुवार की देर शाम वह फतेहपुर लौट रहे थे। वह कौशाम्बी के कोखराज के चाकवन चौराहे पर पंहुचे ही थे कि पीछे से आ रहे इनोवा सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी कार में टक्कर मारकर लूट का प्रयास किया। इसमें विफल होने पर वह भाग निकले।

Related Articles

Back to top button