उत्तर प्रदेशराज्य

UP के 7 नेता मोदी सरकार में बने मंत्री

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार कर दिया है। पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में यह पहला कैबिनेट विस्तार है। बुधवार को कुल 36 नए मंत्रियों ने शपथ ली जिनमें से 28 राज्यमंत्री बनाए गए हैं। इनमें सात नेता उत्तर प्रदेश से हैं। इन नेताओं को राज्यमंत्री की शपथ दिलाई गई है। इस कैबिनेट विस्तार में राजनीतिक समीकरण के लिहाज से जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की पूरी कोशिश की गई है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ओबीसी प्रतिनिधित्व बढ़ाया गया है।

                   पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट का विस्तार कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश से अनुप्रिया पटेल व कौशल किशोर सहित सात नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। उत्तर प्रदेश से केंद्रीय मंत्रिमंडल में जिन सात सांसदों को शामिल किया गया है उनमें मीरजापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल (कुर्मी), लखनऊ की मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से सांसद कौशल किशोर (पासी), महराजगंज संसदीय सीट से पंकज चौधरी (कुर्मी), जालौन सीट से सांसद भानु प्रताप वर्मा (कुर्मी) और बीएल वर्मा (कुर्मी) जो कि राज्यसभा में उत्तर प्रदेश से सदस्य हैं। एसपी सिंह बघेल आगरा से सांसद हैं जो कि पिछड़ी जाति से आते हैं। अजय मिश्र (ब्राह्मण) लखीमपुर खीरी से सांसद हैं।

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल केंद्र सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में सबसे युवा मंत्रियों में शुमार थीं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री के रूप में कार्य करते समय उन्होंने चिकित्सा विभाग में काफी बदलाव किया। पिता अपना दल के संस्थापक डा. सोनेलाल पटेल के निधन के बाद उनकी माता कृष्णा पटेल अपना दल पार्टी की अध्यक्ष बनीं, लेकिन कुछ विवादों के चलते उन्होंने मां से अलग होकर अपना दल (एस) का गठन किया। वर्तमान में वह पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

कौशल किशोर : उत्तर प्रदेश से दलित नेता और लखनऊ जिले की मोहनलालगंज लोकसभा सीट से सांसद कौशल किशोर मोदी सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है।

बीएल वर्मा : उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा को केंद्र सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है। राजनीतिक कैरियर में कभी किसी विवाद में नहीं रहे राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा बदायूं जिले के पंजाबी कालोनी, उझानी के रहने वाले हैं।

पंकज चौधरी : पंकज चौधरी केंद्रीय कैबिनेट में राज्य मंत्री बनाए गए हैं। वह महराजगंज लोकसभा से छठवीं बार सांसद चुने गए हैं। मूलत: हरिबंश गली, शेखपुर, गीताप्रेस गोरखपुर के निवासी सांसद पंकज चौधरी का राजनैतिक इतिहास 32 वर्ष पुराना है।

अजय कुमार मिश्र टेनी : लखीमपुर के सांसद अजय कुमार मिश्र टेनी को केंद्रीय कैबिनेट में राज्य मंत्री बनाया गया है।

एसपी सिंह बघेल : आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने केंद्र सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है। राज्यसभा सदस्य, उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चुके सांसद प्रो. बघेल को पीएमओ से निमंत्रण मिल गया है।

भानु प्रताप सिंह वर्मा : सभासद से राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले भानु प्रताप सिंह वर्मा को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उन्हें केंद्र सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है

Related Articles

Back to top button