उत्तर प्रदेशराज्य

 5000 क्विंटल प्लास्टिक जमा की गई

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:पांच दिनों में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों से 5000 क्विंटल प्लास्टिक जमा की गई है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए एक कार्यक्रम के दौरान इसके लिए लखनऊ को पहला स्थान दिया गया। दूसरे नंबर पर कानपुर नगर निगम रहा। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने इसके लिए नगर निगमों को सम्मानित भी किया।

मंत्री एके शर्मा ने लखनऊ नगर निगम को सम्मानित किया।

“RACE” फॉर सिंगल-यूज प्लास्टिक फ्री उत्तर प्रदेश अभियान 29 जून से 03 जुलाई तक पूरे प्रदेश में चलाया गया। मंत्री एके शर्मा ने कहा, “देश में सिंगल यूज प्लास्टिक को एक जुलाई से पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। पूरे विश्व में प्लास्टिक के बढ़ते प्रयोग के कारण पर्यावरण असंतुलन के साथ जीव-जंतुओं और मनुष्यों के जीवन के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इससे निपटने के लिए पूरी दुनिया में प्रयास किए जा रहे हैं।”

मंत्री एके शर्मा ने कहा, “प्रकृति में संपूर्ण चीजों की रिसाइकिलिंग होती है। प्लास्टिक का प्रयोग कर प्रकृति की रिसाइकिलिंग व्यवस्था पर व्यवधान न डालें। प्लास्टिक खतरनाक रासायन हाड्रोकार्बन और पेट्रो कैमिकल्स से बनाई जाती है।”

मंत्री ने कहा कि इसको इधर-उधर फेंकने से यह मिट्टी में मिल जाता है। पानी में बहकर नदियों और समुद्र तक पहुंच जाती है। इस प्लास्टिक कचरे को गायें, अन्य जानवर, मछलियां और अन्य जलीय जीव खाते हैं, जिसका दुष्प्रभाव मनुष्यों तक भी पहुंचता है।

उन्होंने कहा कि हर अच्छे काम की शुरूआत हम सभी से होती है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाई है। इसको जमीन पर उतारने के लिए हम सभी को सहयोग करना होगा।

Related Articles

Back to top button