उत्तर प्रदेशराज्य

CNG ने पेट्रोल को पीछे छोड़ा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम में काफी दिन से स्थिरता के बीच में सीएनजी के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार यानी आज बरेली तथा आगरा में सीएनजी तो पेट्रोल से भी महंगी बिक रही है। लखनऊ में भी पेट्रोल और सीएनजी का दाम लगभग बराबरी पर आ रहा है।

उत्तर प्रदेश में पहली बार सीएनजी के दाम अब पेट्रोल से भी अधिक हो गए हैं। डीजल की कीमत को काफी पहले ही पीछे छोड़ चुकी सीएनजी ने अब पेट्रोल के दाम पर भी बढ़त बना ली है। उत्तर प्रदेश में बरेली और आगरा में सीएनजी के दाम पेट्रोल से भी अधिक हो गए हैं। लखनऊ में भी दोनों के नाम में कोई खास अंतर नहीं है।

बरेली में सीएनजी 98 रुपये प्रति किलो बिक रही है। यहां पर पेट्रोल का दाम 96.56 रुपया प्रति लीटर है जबकि डीजल 89.75 रुपया प्रति लीटर है। आगरा में सीएनजी 97.25 रुपया प्रति किलो है तो पेट्रोल 96.33 रुपया प्रति लीटर और डीजल 89.50 रुपया प्रति लीटर है। लखनऊ में सीएनजी 96.10 रुपया प्रति किलो है तो पेट्रोल के दाम 96.44 रुपया प्रति लीटर है।

उत्तर प्रदेश में सीएनजी के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए हैं। प्रदेश में डीजल से अधिक दाम पर बिक रही सीएनजी ने पेट्रोल को भी पीछे छोड़ दिया है। सूबे की राजधानी लखनऊ में ग्रीन गैस लिमिटेड लगातार सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी कर रही है। अब लखनऊ में सीएनजी 96.10 पैसा प्रति किलो हो गई है।

Related Articles

Back to top button