उत्तर प्रदेशराज्य

आज का दिन मेरे लिए पुनर्जन्म-अम्बिका चौधरी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने बसपा छोड़ वापस समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इसके बाद चौधरी फफक कर रो पड़े। बोले, आज का दिन मेरे लिए पुनर्जन्म के बराबर है। 68 साल के अंबिका को रोते हुए देख अखिलेश भी भावुक हो गए। उन्होंने अंबिका के आंसुओं को पोछा। अंबिका के साथ बसपा के विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह और उनके बेटे मन्नू अंसारी ने भी समाजवादी पार्टी जॉइन की है।

       3 साल बाद बसपा छोड़ पूर्व मंत्री ने फिर पकड़ा अखिलेश का साथ

 

लोकसभा चुनाव से पहले सपा छोड़ दी थी
अंबिका चौधरी एक समय में समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं में थे। हालांकि, 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने मनमुटाव के चलते बसपा जॉइन कर ली थी। एक बार फिर से घर वापसी पर अंबिका चौधरी ने कहा, ‘मेरे लिए आज का दिन पुनर्जन्म की तरह है। मेरे पास शब्दों का अभाव हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि मुझे और मेरे बेटे आनंद के साथ सब को पार्टी में जगह दी।’ आगे उन्होंने कहा, ‘मेरे मन में एक अभिलाषा है कि 2022 में अखिलेश यादव को दोबारा सीएम बनता देखूं। जो भी उपलब्धियां हैं इसी छांव की है।’

Related Articles

Back to top button