उत्तर प्रदेशराज्य

5 और लोग पर 5-25 हजार का ईनाम

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से फर्जीवाड़ा करके रजिस्टर्ड कराई गई एंबुलेंस में अब 5 और लोगों के नाम सामने आए हैं। इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इन 25-25 हजार का ईनाम भी है। एंबुलेंस केस में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को भी आरोपी बनाया गया है। अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें दबिश दे रही हैं। मुख्तार अंसारी बांदा जेल में है।

                                एंबुलेंस केस में लगातार मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

पूछताछ और बाकी तथ्यों के आधार पर अन्य पांच लोगों के नाम भी सामने आए हैं। सभी के लिए एनबीडब्ल्यू जारी हुआ है। सभी 25-25 हजार के इनामी हैं। इनमें कोई मुख्तार की गाड़ी चलाता था, कोई असलहा लेकर साथ चलता था। इन सभी को आरोपी बनाया गया है।

एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए सभी लोग मुख्तार अंसारी के सारे अवैध धंधे में संलिप्त थे। उसके लिए काम करते थे और क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले हैं। बाराबंकी पुलिस की कुल तीन टीमें इस समय केस में लगातार मऊ, इलाहाबाद और लखनऊ समेत अन्य जनपदों में दबिश दे रही है।

इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी
बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि 2 अप्रैल 2021 को बाराबंकी की नगर कोतवाली में फर्जी डाक्यूमेंट्स के आधार पर एंबुलेंस के इस्तेमाल करने और अपने पास रखने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें जनपद मऊ के श्याम संजीवनी अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर की संचालिका डॉ. अल्का राय और उनके साथी शेषनाथ राय ने इस एंबुलेंस को रजिस्टर्ड कराया था। इस केस में सबसे पहले इनकी ही गिरफ्तारी की गई।

Related Articles

Back to top button