उत्तर प्रदेशराज्य

गर्मी से फ‍िलहाल राहत नहीं

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ :राजधानी सहित प्रदेश में इन दिनों मानसूनी बादल गायब है। भीषण गर्मी के बीच छिटपुट बादल आते भी हैं तो बगैर बरसे ही निकल जाते हैं तो कहीं कुछ बौछारें ही पड़ती हैं। एक हफ्ते फिलहाल झमाझम बारिश की संभावना कम है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार छह-सात जुलाई से मानसूनी गतिविधियां फिर बढऩे की उम्मीद है। हालांकि खेती के लिए यह समय बेहद अनुकूल बताया जा रहा है। मौसम साफ है जिसका फायदा उठाकर किसान उड़द अरहर मक्का आदि की तेजी से बुवाई में जुटे हैं। वहीं कद्दू, लौकी, लोबिया, बीन्स जैसी सब्जियां बोने के लिए भी यह समय उपयुक्त है।

मौसम साफ है जिसका फायदा उठाकर किसान उड़द अरहर मक्का आदि की तेजी से बुवाई में जुटे हैं।

मंगलवार को सुबह से ही चटक धूप थी। इसके चलते लोग उमस भरी गर्मी से हलकान रहे। आलम यह था कि न तो सुबह चैन मिला और न रात में ही राहत मिली। बादल उमड़ते दिखाई तो देते हैं लेकिन छिटपुट बरस कर या फिर बंूदाबांदी कर निकल जाते हैं। राजधानी में मंगलवार को 4.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। स्काईमेट वेदर एजेंसी के महेश पालावत बताते हैं कि पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। मौसम खुला होने के कारण हवाएं गर्म महसूस हो रही हैं। उन्होंने बताया कि छह-सात जुलाई से फिर मानसून सक्रिय होगा और प्रदेश में बारिश होगी। दो दिन बाद तराई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य के करीब था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वायुमंडल में 92 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई। उमस भरी गर्मी के यह तेवर फिलहाल अभी जारी रहने की उम्मीद है। दो जुलाई के बाद से तराई क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला शुरू होगा।

Related Articles

Back to top button