उत्तर प्रदेशराज्य

RSS के प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख आनंद प्रकाश अग्रवाल का निधन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मेरठ प्रांत व्यवस्था प्रमुख आनंद प्रकाश अग्रवाल (86 वर्ष) का शनिवार देर रात दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। पिछले करीब एक सप्ताह से उनका कोरोना का उपचार चल रहा था। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दुख जताया है। योगी ने ट्वीट कर परिजनों के प्रति सांत्‍वना व्‍यक्‍त की है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मेरठ प्रांत व्यवस्था प्रमुख आनंद प्रकाश अग्रवाल (86 वर्ष) का शनिवार देर रात दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया।

मूल रूप से शामली के कांधला निवासी आनंद प्रकाश अग्रवाल बचपन में ही संघ से स्वयंसेवक के तौर पर जुड़ गए थे। शास्त्री नगर सेक्टर दो में वह परिवार के साथ रहते थे। संघ के विभाग कार्यवाह अशोक शर्मा ने बताया कि आनंद प्रकाश वर्ष 1994 में यूनियन बैंक से जनरल मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद उन्होंने संघ में विभिन्न दायित्व संभालते हुए 2015 तक प्रांत व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली।

मां को हुआ था कोरोना

वह गाजियाबाद स्थित वरदान सेवा संस्थान चैरिटेबल अस्पताल के उपाध्यक्ष व उत्तराखंड के रुद्रपुर में वनवासी कल्याण आश्रम के कोषाध्यक्ष, केशव भवन मेरठ के अध्यक्ष, उपभोक्ता फोरम के सदस्य, विद्या भारती में विभिन्न पदों पर दायित्व के साथ ही तीन साल स्पेशल मजिस्ट्रेट भी रहे। उनके पुत्र डा. सुधांशु अग्रवाल ने बताया कि बीती 23 नवंबर को उनकी माता विनोद अग्रवाल का भी बीमारी के चलते निधन हो गया था।

योगी आदित्‍यनाथ ने किया ट्वीट

“राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मेरठ प्रांत के सह प्रांत व्यवस्था प्रमुख श्री आनंद प्रकाश अग्रवाल जी का निधन अत्यंत दुःखद है।

Related Articles

Back to top button